Site icon RadheRadheje

सत्यनारायण आरती | Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi & English pdf

सत्यनारायण आरती | Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi & English pdf

सत्यनारायण भगवान की आरती हर शुभ कार्य और व्रत पूजन के अंत में गाई जाती है। मान्यता है कि इस आरती को श्रद्धा से गाने पर घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। नीचे दी गई आरती को आप सत्यनारायण पूजा, कथा या दैनिक भक्ति में प्रयोग कर सकते हैं।

🪔 सत्यनारायण आरती | Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi English 

☔श्री सत्यनारायण भगवान की जय☔

श्री सत्यनारायण की आरती हिंदी 

ॐ जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा।

सत्यनारायण स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

रत्‍‌न जडि़त सिंहासन, अद्भुत छवि राजै।

नारद करत निराजन, घंटा ध्वनि बाजै॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

प्रकट भये कलि कारण, द्विज को दरस दियो ।

बूढ़ा ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी ।

चन्द्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपत्ति हरी ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्हीं ।

सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर अस्तुति कीन्हीं ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धरयो ।

श्रद्धा धारण कीन्हीं, तिनको काज सरयो ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

ग्वाल-बाल सँग राजा, वन में भक्ति करी ।

मनवांछित फल दीन्हों, दीनदयालु हरी ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

चढ़त प्रसाद सवायो, कदलीफल, मेवा ।

धूप-दीप-तुलसी से, राजी सत्यदेवा ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ टेक ॥

श्री सत्यनारायण जी की आरती, जो कोई नर गावै ।

ऋद्धि-सिद्ध सुख-संपत्ति, जी भरके पावे ॥

ॐ जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा।

सत्यनारायण स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा॥

॥ समाप्त॥

🙏 शुभ लाभ मंगल कामना सहित श्री सत्यनारायण भगवान का जयकारा — बोलिए 🙌श्री सत्यनारायण भगवान की जय☔ 

Must Read श्री सत्यनारायण व्रत विशेष: जानें श्री सत्यनारायण व्रत कथा पूजन विधि आरती जानें पूर्णिमा पर क्यों सुनी जाती है सत्‍यनारायण व्रत कथा ? 

Shri Satyanarayanji Ki Aarti in English

Om jai Lakshmi Ramana, Swami jai Lakshmi Ramana.

Satyanarayan Swami, Satyanarayan Swami, jan paatak harana.

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Ratna jadit singhasan, adbhut chhavi rajai.

Narad karat niraajan, ghanta dhvani bajai.

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Prakat bhaye kali karan, dwij ko daras diyo .

Budha Brahman banakar, kanchan mahal kiyo .

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Durbal bhil katharo, jin par kripa kari .

Chandrachood ek raja, jinki vipatti hari .

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Vaishya manorath payo, shraddha taj deenhi

So phal bhogyo Prabhujee,

phir astuti keenhi

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Bhav bhakti ke karan, chin-chin roop dharyo

Shraddha dharan keenhi, tinko kaaj saryo .

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Gwal-bal sang raja, van mein bhakti kari .

Manvanchhit phal deenho, deendayalu Hari .

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Chadhat prasad savayo, kadalifal, meva .

Dhoop-deep-tulsi se, raji Satyadeva .

Om jai Lakshmi Ramana ।।Tek।।

Shri Satyanarayan ji ki aarti, jo koi nar gavai .

Riddhi-siddhi sukh-sampatti, jee bharke pavai .

Om jai Lakshmi Ramana, Swami jai Lakshmi Ramana.

Satyanarayan Swami, Satyanarayan Swami, jan paatak harana.

✨ ॥ Aarti Samaapt ॥

🙏 Subh Laabh Mangal Kamna Sahit – Boliye Shri Satyanarayan Bhagwan Ki Jai! 🙌

सत्यनारायण आरती हिंदी & English pdf download

❓ सत्यनारायण आरती FAQs

Q1: सत्यनारायण आरती कब गाई जाती है ?

A1: सत्यनारायण आरती व्रत पूजन के अंत में या किसी शुभ कार्य की शुरुआत में गाई जाती है। श्रद्धा से गाने पर घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

Q2: क्या सत्यनारायण आरती केवल व्रत के समय ही गाई जाती है ?

A2: नहीं, इसे किसी भी समय श्रद्धा और भक्ति के साथ गाया जा सकता है। व्रत के समय गाना विशेष फलदायी माना जाता है।

Q3: सत्यनारायण आरती गाने से क्या लाभ होते हैं ?

A3: आरती गाने से जीवन में सुख-समृद्धि, परिवार में शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है। यह भक्त को मानसिक शांति भी प्रदान करती है।

Q4: आरती हिंदी और English दोनों में गाई जा सकती है ?

A4: हाँ, आप आरती को देवनागरी लिपि में या English Transliteration में गा सकते हैं। दोनों ही विधियाँ पूरी तरह से सही हैं।

Q5: सत्यनारायण आरती कहाँ से सीख सकते हैं ?

A5: आरती आप ऑनलाइन हिंदी लिरिक्स, YouTube वीडियो, या धार्मिक पुस्तकों से सीख सकते हैं। हमारे इस पोस्ट में भी पूर्ण हिंदी लिरिक्स और English Transliteration उपलब्ध हैं।

Exit mobile version