Site icon RadheRadheje

Lord Shiva भगवान शिव करते हैं सबकी मनोकामनाएं पूर्ण श्रावण मास में 

श्रावण मास में शिव को प्रसन्न करने के उपाय

भगवान शिव करते हैं सबकी मनोकामनाएं पूर्ण श्रावण मास में

सावन का महीना शिवजी को बहुत प्रिय है, श्रावण मास में शिवजी की पूजा करके उन्हे प्रसन्न करना बहुत आसान होता है और शिवजी आपकी सारी मनोकामना पूरी करते है. श्रावण (सावन) के सोमवार को भगवान शिव की आराधना को विशेष माना गया है।

सावन के महीने में भगवान शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ सरल और अचूक उपाय शिवपुराण में बताये गए है। ये उपाय करके आप शिवजी को प्रसंन्न कर सकते है।

1. सावन के महीने में भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

2. सावन के महीने में भगवान शिव को सफ़ेद तिल्ली चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।

3. सावन के महीने में भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

4. सावन के महीने में भगवान शिव को गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।

5. सावन के महीने में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

6. सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें एंव गुग्गल का धूप दें,घर की सारी परेशानिया ख़तम हो जाएगी।

7. सावन में रोज बैल को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

8. सावन में गरीबों को भोजन कराने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

9. सावन में रोज सुबह किसी शिव मंदिर में जल अभिषेक कर काले तिल अर्पण करने से मन को शांति मिलेगी।

11. सावन में रोज सुबह आटे की गोलियां मछलियों को खिलाने से धन प्राप्ति होती है।

12. सावन के महीने मैं पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं.

13. सावन के महीने में घी से अभिषेक करने पर वंशवृद्धि होती है।

14. सावन के महीने में इत्र से अभिषेक करने पर भौतिक सुखों मैं वृद्धि होती है।

15. सावन के महीने में शहद से अभिषेक करने पर परिवार में बीमारियों नहीं रहती।

16. सावन के महीने में गन्ने के रस से अभिषेक करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।

17. सावन के महीने में सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता।

18. सावन के महीने में कमल पुष्प चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

19. सावन के महीने में कुशा चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

20. सावन के महीने में दूर्वा चढ़ाने से आयु बढ़ती होती है।

21. सावन के महीने में धतूरा अर्पित करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

22. सावन के महीने में कनेर का पुष्प चढ़ाने से परिवार में कलह नहीं होती हैं।

23. सावन के महीने में शमी का पत्ता चढ़ाने से पापों का नाश होता है।

24. भगवान शिव के प्रिय सावन मास में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही सावन में प्रतिदिन नंदी को हरा चारा खिलाएं, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

Must Read Shravan Shani fast श्रावण मास में जरूर करें शनि व्रत जाने कथा और महत्व

उक्त उपायों के अलावा सावन माह में निचे दिए गये शिव पञ्चाक्षरि स्तोत्रम् का नित्य पाठ करने से भी शिवजी बहुत प्रसन्न होते है-

शिव पञ्चाक्षरि स्तोत्रम्

ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः ॐ

ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः ॐ

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय

भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय

तस्मै “न” काराय नमः शिवाय ॥ 1 ॥

मन्दाकिनी सलिल चन्दन चर्चिताय

नन्दीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय ।

मन्दार मुख्य बहुपुष्प सुपूजिताय

तस्मै “म” काराय नमः शिवाय ॥ 2 ॥

शिवाय गौरी वदनाब्ज बृन्द

सूर्याय दक्षाध्वर नाशकाय ।

श्री नीलकण्ठाय वृषभध्वजाय

तस्मै “शि” काराय नमः शिवाय ॥ 3 ॥

वशिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमार्य

मुनीन्द्र देवार्चित शेखराय ।

चन्द्रार्क वैश्वानर लोचनाय

तस्मै “व” काराय नमः शिवाय ॥ 4 ॥

यज्ञ स्वरूपाय जटाधराय

पिनाक हस्ताय सनातनाय ।

दिव्याय देवाय दिगम्बराय

तस्मै “य” काराय नमः शिवाय ॥ 5 ॥

पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिव सन्निधौ ।

शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ।

Must Read Shravan Shani fast श्रावण मास में जरूर करें शनि व्रत जाने कथा और महत्व

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘

Exit mobile version