Site icon RadheRadheje

Laddu Gopal जानें घर में हो लडडू गोपाल की मूर्ति तो रोज करें ये 1 काम, किस्मत बदल देंगे भगवान

घर में हो लडडू गोपाल की मूर्ति तो रोज करें ये 1 काम, किस्मत बदल देंगे भगवान

रोज श्रीकृष्ण की मूर्ति का इस उपटन से करें स्नान, हमेशा प्रसन्न रहेंगे भगवान

भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप की मूर्ति लगभग सभी घरों में होती है। लडडू गोपाल के उस स्वरूप की पूजा करने के लिए वामन पुराण में 1 खास विधि का वर्णन किया गया है। अगर उस विधि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को स्नान करवाया जाए और उनकी पूजा की जाए तो इसका विशेष फल भक्त को मिलता है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी खास कृपा घर-परिवार पर बनती है। तो चलिए आपको बातते हैं किस तरह करवाना चाहिए भगवान कृष्ण को स्नान और कैसे करनी चाहिए उनकी पूजा..

श्लोक-

हविषा पद्मनाभस्य स्नानमेव समाचरेत्। होमे तदेव सदिंत दाने शक्तिर्निजा द्विज।।

पूजयेताथ कुसुमै: पादादारम्भ केशवम्। धूपयेद् विविधं धूपंयेन स्याद् वत्सयं परम्।।

हिरण्यरत्वासोभि: पूजयेत जगदगुरु। रागखाण्यवचोष्याणि हविष्याणि निवेदयेत्।।

तत: संपूज्य देवेशं पद्मनाभं जगदगुरुम्। विज्ञापयेन्मुनिश्रेष्ठ मन्त्रेणानेन सुव्रत।। 

इसे भी पढ़ें  Laddu Gopal लडडू गोपाल अपने घर में “परम भगवान कृष्ण” के बाल स्वरुप गोपाल जी विराजमान होने के बाद इन बातों का विशेष ध्यान रखिये 

जानें कृष्ण पूजा से जुड़ी अन्य खास बातें… 

रोज लडडू गोपाल की पूजा करने से पहले उनकी मूर्ति को स्नान करवाने का महत्व होता है। लडडू गोपाल को स्नान करवाने के लिए सफेद सरसों या तिल को घी में मिलाकर उसका उबटन बनाकर उसका उपयोग करना चाहिए

 

स्नान के बाद साफ कपड़े से लडडू गोपाल के शरीर को सुखाकर सुंदर वस्त्रों, रत्नों और अभुषणों से उनका श्रृंगार करना चाहिए।

 

इसके बाद भगवान लडडू गोपाल के पैरों से शुरू करते हुए उनके सिर तक सभी अंगों पर फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए ।

 

भगवान को भोग लगाकर दीपक लगाएं। लडडू गोपाल की पूजा में घी का ही दीपक लगाना सबसे शुभ होता है और पूजा के बाद थोठा-सा घी दान करने का भी महत्व है।

 

पूजा करने के दौरान अलग-अलग तरह की धूपों और सुगंधों को भी लडडू गोपाल के सामने लगाना चाहिए। ऐसा करने पर ही पूजा पूरी मानी जाती है।

 

इसे भी पढ़ें Laddu Gopal मन अशांत बेचैन क्यो है जानें ?

 

 

Exit mobile version