Site icon RadheRadheje

शारदीय नवरात्रि 22 September 2025 की कलश स्थापना से पहले घर से निकाल दें ये चीजें

शारदीय नवरात्र 22 September 2025 की कलश स्थापना से पहले घर से निकाल दें ये चीजें 

1. शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, जो इस साल 22 सितंबर, 2025 को होगी, यह पूजा का सबसे अहम हिस्सा है,कलश स्थापना से पहले घर में कुछ चीजों को हटाना बहुत जरूरी होता है, ताकि मां दुर्गा का आगमन शुभ हो और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।

2. खंडित और टूटी हुई मूर्तियां– घर में अगर देवी-देवताओं की कोई खंडित या टूटी हुई मूर्ति है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, ऐसी मूर्तियों को रखना अशुभ माना जाता है और इससे पूजा का पूरा फल नहीं मिलता, ऐसे में कलश स्थापना से पहले इन्हें किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें या किसी पेड़ के नीचे रख दें।

3. टूटे हुए बर्तन और फर्नीचर– घर में रखे टूटे-फूटे बर्तन और फर्नीचर भी नकारात्मकता का कारण बनते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं और सुख-शांति को बाधित करती हैं इसलिए नवरात्र से पहले इन्हें या तो ठीक करा लें या घर से बाहर निकाल दें।

4. मकड़ी के जाले और गंदगी- मां दुर्गा का आगमन तभी होता है, जब घर पूरी तरह से साफ और पवित्र हो, नवरात्र की कलश स्थापना से पहले घर के कोने-कोने से मकड़ी के जाले, धूल और गंदगी को अच्छी तरह साफ कर लें, घर जितना साफ होगा, मां दुर्गा की कृपा उतनी ही ज्यादा प्राप्त होगी, ऐसे में कलश स्थापना से पहले घर की अच्छी तरह से सफाई करें।

5. पुराने और फटे कपड़े– घर में पुराने, फटे और अनुपयोगी कपड़ों का ढेर लगाना अशुभ माना जाता है, ये चीजें राहु का प्रभाव बढ़ाती हैं और घर में नकारात्मकता लाती हैं, नवरात्र से पहले इन्हें हटा दें या किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

6. बंद पड़ी घड़ी बंद पड़ी घड़ी जीवन में ठहराव का प्रतीक होती है, यह घर की प्रगति को रोकती है और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, ऐसे में नवरात्र से पहले सभी बंद पड़ी घड़ियों को ठीक करा लें या उन्हें घर से हटा दें।

Must Read नवरात्रि में किस दिन हटाएं माता की चौकी, जानें कलश के चावल और नायिरल का क्या करें

Exit mobile version