काले धागे के ज्योतिषीय उपाय एवं वैज्ञानिक लाभ 

वास्तव में काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है। दरअसल कुछ लोग काले धागे में भगवान के लॉकेट भी धारण करते हैं इसे बेहद शुभ माना जाता है।

बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तेमल किया जाता है जैसे काला टीका, काला धागा। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती।

काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही इससे जुड़ा एक उपाय आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। आप बाजार से रेशमी या सूती काला धागा ले आएं और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को यह काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें।

अब इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। सिर्फ एक छोटे से उपाय से आप जल्दी ही धन सम्बंधित कष्टों में कमी ला सकते हैं।

शनिवार को जब किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा धारण करे तो वहां ॐ शनये नम: का जाप करते हुए नौ गांठ बांध दें।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण 

वैज्ञानिक तौर पर देखा गया है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। इसलिए काला धागा बुरी नजर व हवाओं को अवशोषित कर देता है। जिसका असर हमारे शरीर को नहीं होता है। यह एक तरह का सुरक्षा कवच बना देता है। शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काले धागे को पहनना चाहिए। इससे शनि का प्रकोप इंसान पर नहीं पड़ता है।

काला धागा और भारतीयों का अटूट संबंध है हर तीसरे भारतीय के गले में हाथ में या पैर में आपको काला धागा दिख जाएगा

अक्सर आप देखते है लोग काले धागे को पहनते हैं। काला धागा पहनने से इंसान को बुरी नजर और दोष नही लगता है। काले धागे को आप हाथ या गले में पहन सकते है। काला धागा क्या है इसके पीछे छिपे कारण आइये जानते हैं।

काला धागा हाथ या गले में बांधने से नजर लगाने वाले इंसान की दृष्टि को भंग कर देता है। जिससे नजर का असर आपके उपर नहीं होता है।

इंसान का शरीर पांच तत्वों से बना है। जब इंसान पर बुरी नजर लगती है तब उसके शरीर को उर्जा देने वाले ये तत्व काम नहीं करते हैं। जिससे इंसान की सेहत पर असर पड़ता है। ऐसे में काला धागा पहनने से आपके पांचों तत्व पूरी तरह से काम करते हैं।

जो लोग गले या हाथ में काला धागा पहनते हैं उनके अंदर सकारात्मक उर्जा का प्रभाव होता है।

काला धागा पहनने से इंसान एक प्रकार की सुरक्षा का अनुभव करता है। यदि रात में डरवाने सपने आते हैं तो काले धागे को किसी पंड़ित से अभिमंत्रित करवाके उसे पहनें।

बुरी आत्माओं से बचने के लिए भी काला धागा पहनना चाहिए। तंत्र में एैसी मान्यता है कि जो इंसान अपने गले या हाथ में काला धागा बांधता है उसे कभी बुरी आत्माएं परेशान नहीं करती हैं।

शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काले धागे को पहनना चाहिए। इससे शनि का प्रकोप इंसान पर नहीं पड़ता है।

इंसान भले ही इन बातों को माने न माने लेकिन एक बार जरूर इसका प्रयोग करके देखें आपको खुद ही असर दिखने लग जाएगा। क्योंकि कई बार कई चीजें आपको ठीक नहीं कर पाती हैं वहां एक छोटा सा काला धागा आपको कई सारी परेशानियों से बचा सकता है।

मानो या ना मानो यह पोस्ट केवल एक जानकारी देने के लिए है किसी भी तरह का अंधविश्वास या भ्रम को बढ़ावा देना इस पोस्ट का उद्देश्य नहीं है।

Must Read गृह कलह से मुक्ति के उपाय | Remedies for getting rid of domestic quarrels in Hindi 

डिसक्लेमर इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘