कर्पूर के पौधे के वास्तु एवं ज्योतिषीय लाभ 

कपूर का पौधा हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी सुगंध इतनी अच्छी होती है, कि इसकी सुगंध से आसपास की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। कपूर का पौधा अपनी सुगंध से चारों ओर के वातावरण को खुशबूदार बना देता है। कपूर के पौधे को हम अपने घर में, बाहर, कहीं भी किसी भी जगह पर लगा सकते हैं। इसे हम अपने घर में, गमले में, कहीं भी लगा सकते हैं। कपूर का पौधा केवल एक पौधा ही नहीं है, अपितु यह हमारे लिए स्वास्थ्य रूपी खजाने का भंडार है।

जानें कर्पूर क्या है ? Know what is Kapoor 

कपूर को कर्पूर के नाम से भी जाना जाता है, जो कपूर के पौधे की लकड़ी से प्राप्त होता है। यह सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ है जिसकी तीव्र गंध होती है। यह प्रकृति में उदात्त है और लंबे समय तक हवा के संपर्क में रहने पर अपना आयतन खो देता है। आयुर्वेद के अनुसार, घर में कपूर जलाने से कीटाणु मर जाते हैं और बाल शुद्ध हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करता है। कपूर एक दुर्लभ जड़ी बूटी है. यह प्रकृति में ठंडा है और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करता है और वसा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने पर गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं और इसलिए इसका सेवन केवल चिकित्सकीय देखरेख में ही किया जाना चाहिए।

Kapoor एक विशालकाय पेड़ से प्राप्त होते हैं जिनका चिकित्सकीय लाभ कमाल का होता है। केमिकल्स वाले कपूर में मेडिसिनल वैल्यू बहुत कम होती है। कपूर का पेड़ लंबे समय तक चलने वाला सदाबहार वृक्ष है। इसका वृक्ष भारत, श्रीलंका, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया, ताइवान, इन्डोनेशिया आदि देशों में पाया जाता है। इसके फूल, फल तथा पत्तियां सभी आकर्षक होते हैं। इसे सजावटी पेड़ के रुप में भी लोग अपनाते हैं। इसकी पत्तियां बड़ी, सुन्दर और लालिमा व हरापन लिए होती हैं। वसन्त ऋतु में इसमें छोटे-छोटे खुशबूदार फूल लगते हैं। इसके फल भी बड़े मोहक होते हैं।

1. कपूर के पेड़ की लकड़ियां फर्नीचर के काम में भी लाई जाती हैं। यह काफी मजबूत और टिकाऊ होती है। इसके पेड़ से प्राप्त लकड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, तेज आंच पर उबाला जाता है फिर भाप और शीतलीकरण विधि से कपूर का निर्माण होता है। इससे अर्क और तेल भी बनाया जाता है, जिसका प्रयोग प्रसाधन एवं औषधि कार्यों में होता है।

2. आयुर्वेद, एलोपैथी और होमियोपैथी दवाइयों में भी कपूर का प्रयोग होता है। इसकी तासीर ठंडी है। कपूर और गाय के घी से काजल भी बनाया जाता है। यह आंखों के लिए बड़ा गुणकारी होता है।

3. कपूर के पौधे को हम अपने घर, बाहर, बगिया, गमले आदि कहीं भी किसी भी जगह पर लगा सकते हैं। कपूर का पौधा अच्छी सेहत का भंडार और वरदान है।

4. कपूर के पौधे के संपर्क में जो रहता है तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है।

5. कपूर का पौधा पर्यावरण को शुद्ध करने में बहुत बड़ी मदद करता है।

6. कपूर का पौधा हमें प्राण वायु प्रदान करता है।

7. कपूर का पौधा लगाने से घर से बीमारियां दूर हो जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति कपूर के पौधे के संपर्क में रहता है तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है।

8. कपूर का पौधा लगाने से मक्खी, मच्छर, सांप, छिपकली इत्यादि घर में नहीं आते हैं। सबसे बड़ा फायदा कपूर का पौधा लगाने से जो हमें होता है। वह यह है कि यह पर्यावरण को शुद्ध करने में बहुत बड़ी मदद करता है। इसकी सुगंध मानसिक तनाव को कम करके, जीवन में आशा का संचार करती है

9. नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता. घर में बरकत रहती है. लक्ष्मी की कृपा मिलती है. रोग आदि का प्रकोप कम होता है.

कपूर के पौधे के वास्तु और ज्योतिषीय फायदे Vastu and astrological benefits of camphor plant in Hindi  

1. कपूर का पौधा लगाने से घर से बीमारियां दूर हो जाती हैं।

2. कपूर का पौधा घर में लगाने से आसपास की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं।

3. कपूर का पौधा अपनी सुगंध से चारों ओर के वातावरण को खुशबूदार बना देता है।

4. कपूर का पौधा धन की आवक को आकर्षित करता है।

5. कपूर का पौधा रिश्तों में मिठास लाता है।

6. कपूर का पौधा घर में रखने से खुशियों का आगमन होता है।

7. कपूर का पौधा घर और घर के सदस्यों को नजर से बचाता है।

8. कपूर का पौधा घर में रखने से बुरी आत्माएं घर से दूर रहती हैं।

9. कपूर का पौधा घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं यह पूरे घर के वास्तु दोष को हर लेता है।

10. घर के बाहर रख रहे हैं तो इसे प्रवेश की तरफ से द्वार के दाएं तरफ रखें।

11. कपूर का पौधा घर के मंदिर के आसपास भी रख सकते हैं। इससे पूजा का फल दो गुना हो जाता है।

12. कपूर का पौधा तरक्की लाता है सदस्यों के बीच की तकरार को खत्म करता है।

13. कपूर का पौधा सेहत के लिए तो अत्यंत फायदेमंद है ही मन और आध्यात्मिक शांति के लिए भी आश्चर्यजनक रूप से लाभकारी है।

14. नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता. घर में बरकत रहती है. लक्ष्मी की कृपा मिलती है. रोग आदि का प्रकोप कम होता है.

दोस्तों, इस तरह से कपूर का पौधा हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है। यह हमें जीवन वायु प्रदान करता है।

नोट : आप को यह लेख कैसा लगा ? कॉमेंट्स में अपने विचार अवश्य लिखें. कुछ आपके अनुभव, या विचार इस बारे में हों, वोह भी बताएं. अच्छा लगे तो लाइक, कमेन्ट और शेयर करें. आपकी प्रतिक्रिया (Response) देख कर ही हम उस तरह के लेख अधिकाधिक पोस्ट करने का प्रयास करते हैं, जो आपके लिए उपयोगी हों. हमारी मेहनत के बदले में कम से कम इतना तो आप अवश्य करें

Must Read शालिग्राम: जानें तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम की रोज़ाना पूजा करने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न

डिसक्लेमर इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।