Neem को उन चुनिंदा पेड़ों में गिना जाता है, जिसके सभी भाग अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर हैं। प्राचीन काल से ही नीम के पत्तों, निबोरियों, छाल और जड़ों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा है। खासकर, नीम का तेल त्वचा संबंधी रोगों के लिए रामबाण माना जाता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हमारे साथ जानिए शरीर के लिए नीम के तेल के फायदे। जानिए, शरीर की कौन-कौन सी समस्याओं के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं नीम के तेल के फायदे के बारे में विस्तार से

नीम का तेल: एक दिव्य औषधि Neem Oil A Divine Medicine in Hindi 

1. नीम का तेल जोकि गंध व स्वाद में कड़वा होता है प्रथम श्रेणी का कीटाणुनाशक होता है।

2. यह चर्म रोगों में लाभदायक है.

3. यह गर्भ निरोधक के रूप में काम आता है

4. दांतों और मसूड़ों की समस्या में इसके तेल की कुछ बूंदों मंजन में मिला कर मले.

5. कील-मुंहासों के लिए नीम का तेल लगाने से भी लाभ होता है। चेचक के दाग दूर करने के लिए नीम की निबोली का तेल आराम देता है।

6. गंजेपन की समस्या है तो सिर में नीम का तेल लगाएं। इससे जूएं-लीखें भी दूर हो जाती हैं।

7. बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए कारगर हे। समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है और यहां तक कि बालों के झड़ने के लिए कुछ हद तक मदद कर सकता हैं।

8. यह नाखून में स्निग्धता बनाता है, और भंगुर नाखून (टूटने और विकृत होने की समस्या) को हटा कर उन्हें नया-सुन्दर वर्ण प्रदान करता हे। इससे नाखून के कवक (फंगल) से छुटकारा मिल जाता है।

9. नीम तेल एक जैविक कीटनाशक के रूप में काम करता है: इससे यह ‘कीड़े हार्मोनल संतुलन को बाधित किये बिना मर जाते हैं। नीम तेल स्प्रे भी एक कीट रिपेलेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. नीम मच्छरों को दूर रखता है और यह आपकी त्वचा के लिए अच्छा है.

10. किसानों के लिए यह जैविक कीटनाशक का काम करता है. यह पर्यावरण हितैषी है. यह जमीन या पानी की आपूर्ति में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिलाता यह बायोडीग्रेडेबल है. यह मधुमक्खियों और केंचुए के रूप में उपयोगी कीड़े को नुकसान नहीं पहुंचाता

11. जोड़ों में दर्द हो तो नीम के तेल की मालिश से लाभ होता है.

12. फीलपांव के रोगी को 5 से 10 बूंद नीम का तेल प्रतिदिन 2 बार सेवन करना चाहिए।

13. जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। जीवाणुओं के संक्रमण (फैलने) से भी सुरक्षा होती है।

14. आधा चम्मच नीम का तेल दूध में मिलाकर सुबह-शाम को पीने से रक्तप्रदर और सभी प्रकार के प्रदर निश्चित रूप से बन्द हो जाता है।

15. नीम के तेल को लगाने से कान की फुंसिया ठीक हो जाती हैं। अगर फुंसियों में जलन भी हो तो नीम के तेल के बराबर ही तिल का तेल मिलाकर फुंसियों पर लगाने से आराम आता है। कान के दर्द और कान बहने में भी नीम का तेल लगाने से लाभ होता है.

16. नीम का तेल और शहद बराबर लेकर मिला लें, फिर इसकी 2-2 बूंदे रोजाना 1 से 2 महीने तक कान में डालने से कान के बहने में लाभ मिलता है।

17. नीम के तेल में चालमोंगरे का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर शीशी में भरकर रख लें। इस तेल को सफेद दागों पर लगा लें और 5 से 6 बूंद बताशे में डालकर खा लें। नीम के तेल को सूंघने मात्र से बाल काले हो जाते हैं। इसकी २ बूँद नाक में डाले

18. नीम के तेल की मालिश करने से सिर के दर्द में आराम आता है।

19. नीम तेल और सरसों तेल में थोड़ा कपूर मिला ले. इसका दिया जलाने से कीड़े और मच्छर दूर रहते है।

रात को नाभि में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं कई त्वचा समस्याएं, जानें इसके अन्य लाभ 

नाभि पर तेल लगाना कितना फायदेमंद है ? नाभि में नीम का तेल लगाने से त्वचा को कौन-से लाभ मिलते हैं ? दरअसल, नाभि हमारे शरीर का सेंटर पार्ट है। अकसर रात को सोते समय नाभि पर तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इस हिस्से पर तेल लगाने से शरीर को तमाम बीमारियों में फायदा मिलता है। तेल लगाने से आप कई तरह की बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। नाभि पर अलग-अलग तेल लगाने के अलग-अलग लाभ मिलते हैं। ऐसे में कई लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें नाभि पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए और कौन-सा नहीं। अधिकतर लोग नाभि पर नारियल, सरसों का तेल लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो नीम का तेल भी नाभि पर लगा सकते हैं। नाभि पर नीम का तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है।

नीम के तेल में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Neem Oil in Hindi)

नीम का तेल त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसका कारण यह है कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नीम के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके साथ ही नीम का तेल विटामिन-ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। नीम के तेल में मौजूद इन गुणों की वजह से इसे लाभकारी माना जाता है। नाभि पर कई तरह के तेल लगाए जा सकते हैं।

नाभि पर नीम का तेल लगाने का तरीका (how to apply neem oil on navel in Hindi)

नाभि पर अकसर नारियल, सरसों और तिल का तेल लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप चाहें तो नाभि पर नीम का तेल भी लगा सकते हैं। नाभि पर नीम का तेल लगाने से त्वचा के साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। इसके लिए आप रोज रात को सोते समय नीम के तेल की कुछ बूंदें अपनी नाभि पर लगा लें। इसके बाद आराम से सो जाएं।

सोते समय नाभि पर तेल लगाने से, नाभि पूरे तेल को अच्छी तरह से ऑब्जर्व कर लेती है। इससे स्वास्थ्य को पूरा लाभ मिलता है। आप एक चम्मच तेल लें, इससे 4-5 बूंद नाभि में डालें और सीधे लेट जाएं।

नाभि पर नीम का तेल लगाने के फायदे (applying neem oil on navel benefits in Hindi)

नीम के तेल में इतने तत्व मौजूद होते हैं कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। त्वचा, बालों पर लगाने के साथ ही इसे नाभि पर भी लगाया जाता है। नाभि पर नीम का तेल लगाने से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। जानें नाभि पर नीम का तेल लगाने से मिलने वाले फायदे

नीम का तेल स्किन के लिए लाभकारी (neem oil for skin in Hindi)

अगर नाभि पर नीम का तेल लगाया जाए, तो इससे स्किन को कई तरह से लाभ मिलता है। नीम के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। रात को नाभि पर नीम का तेल लगाने से पिंपल्स या मुहांसों, पिगमेंटशन, एक्जिमा और फोड़े-फुंसी की समस्या दूर होती है। ऐसा करने से त्वचा में निखार आता है, त्वचा से संबंधित सभी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। नीम का तेल स्किन डिजीज के लिए काफी लाभकारी होता है।

बालों के लिए फायदेमंद (Neem oil for Hairs in Hindi)

त्वचा के साथ ही रात को नाभि पर नीम का तेल लगाना बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे बालों को कई तरह से लाभ मिलता है। नीम का तेल लगाने से हेयर फॉल, हेयर डैमेज की समस्या दूर होती है। बालों पर नीम का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है।

neem oil health benefits

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (neem oil health benefits in Hindi)

नाभि पर नीम का तेल लगाने से त्वचा, बालों के साथ ही स्वास्थ्य को भी कई तरह से लाभ मिलता है। अगर रोजाना रात को नाभि पर नीम का तेल लगाया जाए, तो मोटापे और जोड़ों में दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। बैली फैट को कम करने और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी रात को नाभि पर नीम का तेल लगाया जा सकता है। नाभि पर तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

आप भी रात को सोते समय अपनी नाभि पर तेल डाल सकते हैं। इससे आपकी स्किन, हेल्थ को कई लाभ मिलते हैं।

नीम के तेल के नुकसान (Side Effects of Neem Oil in Hindi) 

नीम का तेल जिस तरह लाभदायक है, उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं

1. कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, जिस कारण नीम के तेल के उपयोग से त्वचा में एलर्जी हो सकती है।

2. बाजार में कई नकली नीम तेल भी उपलब्ध हैं। इनका उपयोग करने पर शरीर को नुकसान हो सकता है।

3. अगर गलती से नीम के तेल का सेवन कर लिया गया, तो यह शरीर में विषाक्ता पैदा कर सकता है, जिससे उल्टी, सिरदर्द व मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं

Must Read Medicinal properties of curry leaves जानें करी पत्ता के औषधीय गुण

डिसक्लेमर इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।