आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत की उत्पत्ति पत्थर से हुई है। गर्मी के मौसम में सूर्य की तेज गर्मी से पर्वत की चट्टानों के धातु अंश पिघल कर रिसने लगता है। इसी पदार्थ को शिलाजीत कहा जाता है। यह देखने में तारकोल की तरह काला तथा गाढ़ा होता है जो सूखने के बाद एकदम चमकीला रूप ले लेता है। यह देखने में काफी कडवा, कसैला, गर्म तथा वीर्यवर्द्धक होता है। शिलाजीत का मुख्य उद्देश्य शरीर का बल देकर उसे स्वस्थ, शक्तिशाली तथा पुष्ट बनाना होता है। शिलाजीत के सूखने पर उसमें गौमूत्र जैसी गंध आती है। आइयें जानते है शिलाजीत के लाभ के बारे में।

शिलाजीत के फायदे benefits of shilajit in Hindi 

शिलाजीत एक बहुत ही शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग शक्ति बढ़ाने में किया जाता है इससे बहुत से फायदे होते हैं आइए जानते हैं शिलाजीत के बारे में

1. सेक्स पॉवर में वृद्धि 

इसके सेवन के न केवल सेक्स पॉवर बढ़ती है वरन इसके शरीर पर कई अन्य प्रभाव भी होते हैं जिनकी सहायता से बुढापा भी दूर रहता है। शिलाजीत चार प्रकार का होता है: रजत, स्वर्ण, लौह तथा ताम्र शिलाजीत। प्रत्येक प्रकार की शिलाजीत के गुण तथा लाभ भी उनकी प्रकृति के ही अनुसार होते हैं। शिलाजीत का प्रयोग शीघ्रपतन की समस्या दूर कर वीर्यवर्द्धन के लिए किया जाता है। इसके लिए बीस ग्राम शिलाजीत तथा बंग भस्म में दस ग्राम लौह भस्म तथा छह ग्राम अभ्रक भस्म मिलाकर खाने से बहुत लाभ होता है। शीघ्रपतन की समस्या इससे पूर्ण रूप से दूर हो जाती है। परन्तु इस प्रयोग के दौरान खटाई, मिर्च मसाला आदि से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।

2. स्वप्नदोष में लाभदायक 

स्वप्नदोष की समस्या दूर करने के लिए भी शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए शुद्ध शिलाजीत, लौहभस्म, केसर तथा अम्बर का मिलाकर लेना होता है। इससे व्यक्ति की न केवल सेक्स पॉवर में सुधार आता है वरन उसका बूढ़ा शरीर भी 20 वर्ष के जवान की तरह बन जाता है इस प्रयोग के दौरान खटाई, मिर्च मसाला आदि से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।

3. मधुमेह (Diabetes) में लाभदायक 

जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है, उनके लिए भी शिलाजीत बेहद कारगर है। एक चम्मच शहद तथा एक चम्मच त्रिफला चूर्ण के साथ दो रत्ती शिलाजीत मिलाकर सेवन करने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।

4. बहुमूत्र समस्या में सुधार 

जिन लोगों को बहुमूत्र या बार-बार मूत्र जाने की समस्या हो उन्हें शिलाजीत, बंग भस्म, छोटी इलायची के दाने तथा वंश लोचन का समान मात्रा में मिलाकर शहद के साथ सुबह शाम सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में भी ताकत आती है और शरीर मजबूत होता है।

5. रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि 

शिलाजीत से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। शिलाजीत का सुबह शाम दूध तथा शहद के साथ सेवन करने से शरीर बीमार नहीं पड़ता है। छोटे-मोटे इंफेक्शन ऎसे लोगों से दूर ही रहते हैं।

6. दिमागी ताकत को बढाये 

शारीरिक ताकत के साथ साथ दिमागी ताकत बढ़ाने के लिए भी शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है। रोजाना एक चम्मच शुद्ध मक्खन के साथ शिलाजीत का सेवन करने से दिमागी थकावट नहीं होती और व्यक्ति की याददाश्त तथा दिमाग तेज होते हैं।

7. ब्लड़प्रेशर को कंट्रोल करे 

शिलाजीत का प्रयोग ब्लड़प्रेशर को नॉर्मल करने में भी किया जाता है। शिलाजीत के प्रयोग से रक्त शुद्ध होकर नसों में रक्तसंचार बढ़ता है जिससे पूरे शरीर में कान्ति उभरती है तथा शरीर में ताकत आती है।

8. युवा अवस्था व जोश का संचार 

बूढ़े होते शरीर तथा झुर्रीदार त्वचा से बचने के लिए भी शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए शिलाजीत, अश्वगंधा तथा सफेद मूसली को मिलाकर विशेष प्रक्रिया द्वारा दवा तैयार की जाती है। इस दवा के प्रयोग से सभी बीमारियां दूर होकर शरीर पुन: युवा हो जाता है।

9. उर्जा बढ़ाए 

शिलजीत के सेवन से शरीर में तुरंत ही ऊर्जा आती है। इससे प्रोटीन और विटामिन ज्‍यादा मात्रा में मिलता है।

10. हड्डियों की बीमारी दूर करे 

यह हमारी हड्डियों में मजबूती भरती है और गठिया तथा जोड़ों आदि के दर्द से राहत दिलाती है।

11. तनाव दूर करे 

यह तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को बैलेंस करती है और शरीर तथा दिमाग को शांत और स्‍वस्‍थ बनाती है।

Must Read त्रिफला: जानें त्रिफला का सेवन रात में कैसे करें ? एक्सपर्ट से जानें तरीका और इसके फायदे

शिलाजीत के फायदे benefits of shilajit in Hindi 

1. शिलाजीत का सेवन पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद है शिलाजीत का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा को बढ़ाता है।

2. शिलाजीत पुरुषों में होने वाली नपुंसकता को दूर करता है।

3. शिलाजीत का सेवन बालों का झड़ना कम कर के शरीर में मसल्स को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

4. जिन महिलाओं में खून की कमी है उन महिलाओं को शिलाजीत का सेवन जरूर करना चाहिए शिलाजीत का सेवन खून की समस्या को दूर करता है।

5. जिन लोगों को पेशाब संबंधित समस्या जैसे जलन बार बार पेशाब का आना झुनझुनी महसूस होना आदि समस्या है वे लोग शिलाजीत के सेवन से इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

6. शिलाजीत के सेवन से पथरी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है शिलाजीत का सेवन मूत्र मार्ग को साफ रखता है।

7. शिलाजीत का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर होती है।

8. शिलाजीत का सेवन बढ़ती उम्र को कम करने और शक्ति बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

9. शिलाजीत का सेवन दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है शिलाजीत के सेवन से हमारा दिमाग सही तरह से कार्य करता है और याददाश्त मजबूत होती है।

10. शिलाजीत रक्तचाप डायबिटीज और कैंसर जैसे रोगों से भी लड़ने में हमारी मदद करता है।

11. किसी भी तरह की कमजोरी को दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन लाभदायक माना गया है।

महिलाओं में शिलाजीत के फायदे Shilajit Benefits for Female in Hindi 

1. पीरियड्स में शिलाजीत से लाभ  

महिलाओं के लिए शिलाजीत बहुत ही शानदार है जो मासिक धर्म चक्र को नियमित करता है। यह हार्मोन को नियमित बनाने में मदद करता है। हार्मोन है एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन। मासिक धर्म में होने वाला दर्द और ऐंठन को भी दूर करता है।

2. वजन घटाने के लिए 

शिलाजीत प्राकृतिक रूप से वजन कम करता है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह वसा को भी जलाने में मदद करता है ।

3. बालों के लिए 

शिलाजीत में जिंक, सल्फर और मैग्नीशियम, फुल्विक एसिड होता है जो बालों को सुंदर बनाता है। इससे बाल चमकदार, घने और लम्बे होते है।

4. रजोनिवृत्ति 

रजोनिवृत्ति की अवधि में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है। जिससे महिलाओं को हड्डियों के घनत्व में कमी जैसा लगता है। शिलाजीत मेनोपॉज में होने वाली समस्याओं को दूर करता है।

5. उम्र बढ़ाये शिलाजीत 

यह त्वचा को सुन्दर बनाता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। झुर्रियों को भी इसके सेवन से कम किया जा सकता है।

6. अल्जाइमर रोग में शिलाजीत 

शिलाजीत के फायदे अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकने में भी होते है और उसकी गति को धीमा करने में मदद कर सकता है।

शिलाजीत का उपयोग कैसे करें – How to Use Shilajit in Hindi

शिलाजीत कैप्सूल, पाउडर, टैबलेट के रूप में उपलब्ध है। हमेशा निर्देशों के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। शिलाजीत लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। जानिए शिलाजीत का उपयोग कैसे करें।

शिलाजीत के कैप्सूल की मात्रा – शिलाजीत का १ कैप्सूल दिन में दो बार खाना खाने के बाद ले।

शिलाजीत के पाउडर की मात्रा – शिलाजीत के पाउडर को पानी या दूध के साथ मिलाकर ले सकते है। दिन में एक बार २ से ४ चम्मच।

शिलाजीत के टैबलेट की मात्रा – १ शिलाजीत की टैबलेट दिन में दो बार भोजन के पश्चात ले।

शिलाजीत कब लें – When to Take Shilajit in Hindi ? 

शिलाजीत को सुबह-सुबह खाना बेहद लाभदायक होता है। यह ऊर्जा बढ़ाने का कार्य करता है इसलिए रात को सोते समय लेने से बचें नहीं तो नींद में बाधा आ सकती है।

शिलाजीत का १ कैप्सूल दिन में दो बार ले। दोपहर में भोजन के बाद और रात में भोजन के बाद लें। गुनगुने पानी या दूध के साथ इसे खाएं।

शिलाजीत की १ टैबलेट गुनगुने दूध के साथ लें। टैबलेट को दिन में दो बार खाना खाने के बाद लें।

शिलाजीत का पाउडर २ से ४ चम्मच गुनगुने पानी, दूध या जैविक शहद के साथ मिलाकर ले। शिलाजीत पाउडर को दिन में एक या दो बार भोजन के बाद लें।

शिलाजीत से होने वाले नुकसान Disadvantages of Shilajit in Hindi 

यदि शिलाजीत का सेवन सही तरह से ना किया जाए तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है इसके ज्यादा सेवन से शरीर में गर्मी, पैरों में जलन, हाथ पैर में गर्मी और सूजन, पेशाब में वृद्धि या कमी, किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती है।

दोस्तों यदि आप भी अपने शरीर में एनर्जी और ताकत को बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से शिलाजीत का सेवन जरूर करें। आजकल शिलाजीत कैप्सूल के रूप में मार्केट में आसानी से उपलब्ध है।

इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।

Must Read अजवाइन: जानें अजवाइन के फायदे, नुकसान और अजवाइन के उपयोग