शयन विधान और सावधानियाँ – किस दिशा में सोना चाहिए ?

सनातन परंपरा में शयन (सोना) भी एक नियमबद्ध क्रिया मानी गई है।
आयुर्वेद, वास्तु और शास्त्रों में सोने की दिशा, समय और मुद्रा का विशेष महत्व बताया गया है।
आइए सरल भाषा में शयन विधान को समझते हैं।

🕒 शयन का सही समय

  • सूर्यास्त के लगभग 3 घंटे बाद सोना उचित माना गया है।
  • संध्याकाल में सोना वर्जित बताया गया है।
  • सूर्यास्त से पहले सोना सामान्यतः उचित नहीं माना जाता।

🧘 सोने की सही मुद्रा

लोकवाक्य के अनुसार:

  • उल्टा सोए भोगी
  • सीधा सोए योगी
  • डाबा (बाईं करवट) सोए निरोगी
  • जीमना (दाईं करवट) सोए रोगी

आयुर्वेद में ‘वामकुक्षि’ अर्थात बाईं करवट सोना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है।
इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है और हृदय पर कम दबाव पड़ता है।

🌼 सोने से पहले गायत्री मंत्र

“सूतां सात, उठता आठ”

  • सोते समय 7 बार गायत्री मंत्र जपें।
  • उठते समय 8 बार मंत्र जपें।

सात भय: इहलोक, परलोक, आदान, अकस्मात, वेदना, मरण, अशुभ भय।

🧭 किस दिशा में सोना चाहिए ?

दिशा फल
पूर्व विद्या और मानसिक शांति
दक्षिण धन और आरोग्य लाभ
पश्चिम चिंता बढ़ सकती है
उत्तर हानि और अशुभ फल

महत्वपूर्ण: पांव दक्षिण दिशा में रखकर नहीं सोना चाहिए।

🔥 शयन की विशेष सावधानियाँ

  • सिर या पैरों की ओर दीपक न रखें।
  • दीवार से सिर थोड़ा दूर रखें।
  • देहरी पर सिर रखकर न सोएं।
  • बेड पर बैठकर भोजन न करें।
  • सोते समय तंबाकू या गुटखा न रखें।
  • काले रंग की चादर से बचें।
  • बेड के नीचे अनावश्यक सामान न रखें।
  • सोने से पहले ध्यान करें और बड़ों को प्रणाम करें।

🏠 वास्तु अनुसार शयन नियम

शयनकक्ष वास्‍तु के अनुसार क्‍यों न निर्मित किया गया हो, किन्तु यदि आपको सोने के नियम नहीं मालूम हैं तो आप तनावग्रस्‍त रहेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं शास्त्र सम्मत सोने के कुछ नियम

  • सिर दक्षिण और पैर उत्तर रखना श्रेष्ठ माना गया है।
  • उत्तर दिशा में सिर रखकर न सोएं।
  • बेड के ऊपर भारी बीम न हो।
  • बेडरूम में मंदिर या पूर्वजों की तस्वीर न रखें।
  • हल्के रंग की चादरें उपयोग करें।
  • बेड या पलंग आरामदायक होना चाहिए, परन्तु बेड के बीचों-बीच कोई लैम्प, पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं होना चाहिए। अन्यथा शयनकर्ता का पाचन प्रायः खराब रहता है।
  • घड़ी को कभी भी सिर के नीचे या बिस्तर या बेड के पीछे रखकर नहीं सोना चाहिए। घड़ी को बेड के सामने भी नहीं लगाना चाहिए अन्यथा बेड पर सोने वाला जातक हमेशा चिन्ताग्रस्त या तनाव में रहता है। घड़ी को बिस्तर के दायीं अथवा बायीं तरफ ही लगाना हितकर रहता है।
  • किसी भी सदस्य को बुरे स्वप्न आते हो तो गंगा जल सिरहाने रख कर सोएँ।

  • अर्ध चनद्रकार या गोल तकिये वाला पलंग या बेड वायु तत्व का प्रतिधिनित्व करता है। जो लोग फैक्ट्री कारखाने, पेपर मिल, शुगर मिल या लकड़ी के कारखाने में कार्यरत हो उनके लिए इस प्रकार का पलंग या बेड विशेष लाभकारी रहता है।
  • तिकोने कोने वाला पलंग या बेड किसी भी जातक के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस प्रकार के बेड में अग्नितत्व की प्रधानता रहती हैं, जिसके फलस्वरूप नींद में बाधा पहुंचती है।
  • चोकोर तकिया वाला पलंग या बेड पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का पृथ्वी तत्व में जन्म हुआ हैए उनके लिए चैकोर प्रकार के तकिया शुभ माने जाते है। चौकोर तकिया वाले पलंग या बेड उन लोगों के लिए भी शुभ होते हैं, जो किसी प्रकार का व्यवसाय करते है।
  • लहरदार घेरों वाला पलंग या बेड जल तत्व का प्रतीक माना जाता है। जल तत्व में जन्म लेने वाले व्यक्तियों जैसे- कलाकार, संगीतकार, डिजाइनकार एंव राजनैतिक व्यक्तियों के लिए विशेषकर लाभकारी प्रतीत होता है। जिन जातकों का चन्द्रमा बलवान होए उनके लिए भी इस प्रकार के बेड शुभ माने जाते हैं।
  • बेड पर सादी डिजाइन तकिये व चादर रखने चाहिए न कि रंग- बिरंगी व अधिक डिजाइन वाले हो।
  • सोने से पूर्व ध्यान, बड़ो को प्रणाम करके सोना चाहिए !
  • बेड के नीचे कुछ भी नहीं रखना चाहिए , आज कल बॉक्स बेड का प्रचलन अनिद्रा अथवा अतिनिद्रा की बीमारिया लाता है !
  • बेड का तकिया-सिरहाना दीवार के पास हो , बीचोबीच कमरे में नहीं सोना चाहिए , लोग पंखे के बिलकुल नीचे सोते है , यह ठीक नहीं है !
  • काले या बहुत डार्क रंग की बेडशीट या तकिया लगाने से डरावने स्वप्न बहुत आते है अतः हलके रंग प्रयोग करें.।

📌 निष्कर्ष

बाईं करवट सोना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
पूर्व या दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना शुभ माना गया है।
स्वच्छ, शांत और हवादार कमरा सबसे महत्वपूर्ण है।
सोने से पहले ध्यान और मंत्र जप मानसिक शांति देता है।

❓ FAQ

1. सबसे अच्छी दिशा कौन सी है ?

पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।

2. क्या उत्तर दिशा में सिर रखकर सो सकते हैं ?

शास्त्र और वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में सिर रखकर सोना उचित नहीं है।

3. क्या बाईं करवट सोना अच्छा है ?

हाँ, आयुर्वेद के अनुसार बाईं करवट सोना स्वास्थ्य के लिए हितकर है।

⚠️ डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।

हमारा उद्देश्य केवल सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दी जा सकती।

कृपया किसी भी प्रकार के उपयोग से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।