
Motivational Thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Suvichar, Positive Thoughts, Life Changing Thoughts, Morning Motivation, Daily Motivation, Inspirational Thoughts, Hindi Motivation, Motivational Status, 100 Best Motivational Quotes in Hindi to Inspire You Every Day
यहाँ आपको मिलेंगे रोज़ नए प्रेरणादायक विचार (Radhe Krishna Motivational Quotes), जीवन बदल देने वाले सुविचार, सक्सेस कोट्स, और पॉजिटिव सोच के मंत्र वो भी हिंदी में! हमारा उद्देश्य है आपकी सोच को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना, ताकि आप हर दिन बेहतर बनें।
🌅 सुबह-सुबह मोटिवेशन quotes पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें।
Follow us: whatsapp
https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245

हे गिरधर बसों मेरे नैनन में या फिर बसाओ अपने चरणों में

उत्तम से सर्वोत्तम वही हुआ है जिसने अपनी आलोचनाओं को धैर्यपूर्वक सुना और सहा है

अंगुलियां ही निभा रही है रिश्ते आजकल..
जुबां से निभाने का वक्त कहाँ है सब टच में बिजी है पर टच में कोई नही है

विश्वास असंभव को भी संभव बनाता है

यदि जीवन में कामयाब होना है,
तो बोलने से ज्यादा सुनने की आदत होनी चाहिये

शब्द भी भोजन की ही तरह हैं। अगर स्वयं को अच्छे न लगें तो दूसरों को भी मत परोसिए !

यह कभी मत मानो कि जिसके पक्ष में बहुत से लोग हैं, वही सच्चा मनुष्य है, क्योंकि दुर्योधन के पक्ष में नब्बे प्रतिशत लोग थे

भरोसा करना है तो अपनी मेहनत पर भरोसा करो। क्योंकि किस्मत धोखा दे सकती है लेकिन आपकी मेहनत नही..!

धैर्य रखिए। जब समय सही होगा, सारी चीजें खुद अपनी जगह पर आ जाएँगी।

कभी घमंड ना करें क्योंकि, सुबह होने तक फूलों को,
भी नहीं पता होता है, कि मंदिर जाना है या अर्थी पर..

अच्छे इंसान से यदि गलती हो, जाए तो माफ भी कर दिया करो क्यों कि तवा रोटियां भी सेंक सकता हैं, हाथ भी जला सकता हैं। फिर भी हम तवे को बाहर तो नहीं फेंक सकते हैं न

अपनों के साथ किया गया छल, अपने ही अंत का आरम्भ है..

झाडू की तीलियाँ जब तक साथ रहती हैं, गंदगी साफ करती हैं, और जब अलग हो जाती हैं, खुद गंदगी बन जाती हैं अकेले नहीं, साथ मिलकर ही बड़ा बदलाव आता है।

मुसीबत में किसी से कोई उम्मीद करना… जनाब ये उस से बड़ी… मुसीबत हैं..

घर सदस्यों में एक दूसरे के प्रति अगर ईर्ष्या आ गई फिर घर मे पूजा कराओ या हवन घर टूटना तय है।

मनुष्य का सबसे सच्चा साथी उसका स्वास्थ्य है, जिस दिन स्वास्थ्य ने हाथ छोड़ा, मनुष्य हर रिश्ते पर बोझ बन जाता है !!

हम उन्हें ही रूलाते है जो हमारी परवाह करते है, (माता/पिता/ पत्नी) हम उनके लिए रोते है जो हमारी परवाह नहीं करते, (औलाद) और हम उनकी परवाह करते है जो हमारे लिए कभी नहीं रोयेगे। (समाज)

दूसरों की गलतियों को न देखें, अन्यथा शीघ्र ही वह आपकी बन जाएंगी। देखना है तो दूसरों के गुणों को देखें, इससे आप गुणवान बनते जाएंगे

भगवान का अनादर इस बात में नहीं की तुम मंदिर नहीं गए, बल्कि इस बात में है की मंदिर जाकर भी तुम संसार की वस्तुएं मांगकर लौट आए, उसे नहीं मांगा जिसे मांगने से सब मांगे मिट जाती.!

कड़वी गोलियां चबाई नहीं निगली जाती हैं इसी प्रकार जीवन में भी धोखा, अपमान असफलता जैसी कड़वी बातों को सीधे गटक जाएं उन्हें चबाते रहेंगे यानी याद करते रहेंगे तो जीवन कड़वा ही होगा।

मैं अपनी इस उम्र में, सुख दुःख, जीवन मृत्यु, मिलना बिछड़ना, पाना खोना इन सब अनुभव कर चुकी हूँ मगर कई बार लगता है की व्यापारिक युग में भावनाओं का बाज़ार मंदा है

जो अख़बार सुबह 10 रुपए में मिलता है,
शाम को वही 10 रुपये किलो बिकता है।
कीमती चीज़ नही होती, कीमती वक्त होता है,
वक्त की कदर करो, कामयाबी खुद चलकर आएगी।

जिन्होंने आपको कष्ट दिया कष्ट तो उन्हें भी मिलेगा, और यदि आप भाग्यशाली रहे तो ईश्वर आपको यह देखने का अवसर भी देंगे..!

चार दिन गायब होकर देख लीजिए, लोग आपका नाम तक भूल जाएँगे, इंसान सारी जिंदगी इस धोखे में रहता है की वह लोगों के लिए बहुत अहम है। लेकिन हकीकत यह होती है कि आपके होने या ना होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, जिसकी जितनी जरूरत होती है उसकी उतनी ही अहमियत होती है। न रुकी वक़्त की गर्दिश, न जमाना बदला, पेड़ सूखा तो परिंदो ने ठिकाना बदला..!

शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती, सुंदर होते है व्यक्ति के कर्म, उसके विचार, उसकी वाणी, उसका व्यवहार, उसके संस्कार और उसका चरित्र, जिसके जीवन में यह सब सुंदर है वही इंसान दुनिया का सबसे सुंदर शख्स है..

घमंड करू भी तो किस बात का मरने के बाद मेरे अपने ही मुझे छूने के बाद हाथ धोएंगे..

हमेशा इन ब्रान्डेड चीजों का ही प्रयोग करें :
1. होठों के लिये “सत्य”
2. आवाज के लिये “प्रार्थना”
3. आंखो के लिये “दया”
4. हाथों के लिये “दान”
5. हृदय के लिये “प्रेम”
6. चहेरे के लिये “हँसी” और
7. बड़ा बनने के लिये “माफी”

क्षमा उन फूलों के समान है जो कुचले जाने के बाद भी ख़ुशबू देना बंद नहीं करते

अपनी जिंदगी की उत्तर पुस्तिका को खुद जांचिए
लोग अपने हिसाब से जांचेंगे तो फेल ही करेंगे

मैं ईश्वर के हर निर्णय पर प्रसन्न हूँ, उसने पीड़ा सहने वालों की श्रेणी में रखा, न की पीड़ा देने वालों की..!

अंतिम समय में दोस्त, यार, रिश्तेदार, परिवार, समाज यहां तक कि अपनी औलाद भी साथ नहीं देती केवल साथ देता है तो आपका अपना जीवन साथी इसलिए समय रहते उसकी कद्र कीजिए

चरित्र से पवित्र रहो, फिर चाहे जमाना, screenshot का हो या call recording का क्या फर्क पड़ता है..?

कर्म ध्यान से कीजिए क्योंकि ना किसी की दुआ खाली जाती है और ना बदुआ..!!

मन्नत पूरी न हो तो लोग भगवान बदल लेते हैं और आपको क्या लगता है लोग आपको याद रखेंगे

संघर्ष में साथी कम होते हैं सफलता पर ही लोगों की भीड़ जुटती है।

चरित्र और वस्त्र कितने भी चमकदार हो, देखने वाला सिर्फ दाग पर ही ध्यान देगा..!

स्त्री सम्मान के लिए नहीं सम्मान स्त्री के लिए बना है
किसी भी लड़की के लिए वो शब्द ना कहें जो आप अपने बहन या बेटी के लिए नहीं सुन सकते
चरित्र विचार बनाते हैं, और चरित्र ही सर्वोच्च गुण है

जिंदा इंसान को गिराने में और मरे हुए इंसान को उठाने में लोग गज़ब की एकता दिखाते हैं

सिर्फ धोखा देना ही धोखा नहीं होता, बल्कि किसी के साथ अपनेपन का झूठा नाटक करना उससे भी बड़ा धोखा होता है

आपकी अनुपस्थिति में भी जो आपके नाम के प्रति वफादार रहे… वही जीवन में आपके अपने कहलाने के पात्र है..

अहंकार और संस्कार में फर्क है, अहंकार दूसरों को झुकाकर खुश होता है, संस्कार स्वयं झुककर खुश होता है..

प्रेम का अर्थ राधा से पूछो रुक्मिणी से पुछोगे तो अधिकार बताएगी, जहर का स्वाद शिव से पूछो मीरा से पूछोगे तो अमृत ही बताएगी…।

सच्चे दोस्त तो वो हैं जिनके पास होने से ख़ुशी दोगुनी और दुःख आधे हो जाएँ..!

रिश्तों का संबंध सिर्फ रक्त से नहीं होता, मुसीबत में हाथ थाम लेने वाले से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता…!!

सुंदरता सस्ती है, चरित्र महंगा है, घड़ी सस्ती है, समय महंगा है, शरीर सस्ता है, जीवन महंगा है, रिश्ता सस्ता है, लेकिन निभाना महंगा है।

बंधन में मत बांधिए हर रिश्ते को खुला छोड़िए अपना जाएगा नही ओर मतलबी ठहरेगा नही।
Must Read Hare krishna Quotes Hare Krishna motivational Quotes in hindi Quote of the day bhagavad gita quotes

दुखाकर कर दिलो को लोग पत्थरों में भगवान को, ढूँढ़ते हैं…।

जिस समय हमारा मन दूसरों के लिए शुभ सोचना प्रारंभ कर देता है शांति उसी समय से हमारे जीवन में प्रविष्ट हो जाती है..

किसी का “मन और मौन”, बहुत कम लोग समझ पाते हैं

रिश्तो का नूर तो मासूमियत से है.. ज़्यादा समझदारियों से रिश्ते फ़ीके पड़ने लगते हैं.

दोस्त हम शक्ल तो नही.. पर आईना ज़रूर है

आने वाले समय का नारा होगा.. रिश्तों को बचाने के लिए.. “वक्त दान” कीजिए.

बातों से किसी को बहला कर कुछ भी साबित कर सकते हो.. पर इससे सच्चाई नहीं बदल जाती..

सफ़ाई देने से बचें.. दोस्तों को इसकी ज़रूरत नहीं.. दुश्मन इस पर विश्वास करेंगे नहीं

दुनिया में सबसे शक्तिशाली मनुष्य की वाणी है, जो हथियार उठाए बिना ही क्रांति कर सकती है, और जहां विद्रोह हो वहाँ शांति कर सकती है.

शब्द तो चाबी की तरह है.. सही जगह सही वक़्त पर इस्तेमाल किया तो.. किसी के मुँह बँद और किसी के दिल खुल जाते है

तारीफ़ वो नशा है.. जो कानो से पिलाया जाता है.

गुस्सा एक ऐसा शस्त्र है.. जो अगर मेहनत मे लग जाय तो जिंदगी बन जाती है.. ओर बदले लेने मे लग जाय तो जिंदगी श्मशान बन जाती है

अनुभव का निर्माण नहीं हो सकता.. इसे समय देकर ही पाया जा सकता है

अहंकार न कीजिये उपकार करके क्या पता आप दे रहे हैं या पिछला हिसाब चुका रहे हैं.

उम्मीद और भरोसा कभी गलत नही होता, ये हमारे निर्णय पर निर्भर करता है, की हमने किससे उम्मीद की है और किस पर भरोसा किया है.

रिश्तों का स्वाद हर रोज बदलता रहता है, कभी मीठा कभी फीका या खारा.. स्वाद इस बात पर निर्भर करता है, कि हम अपने रिश्ते में मिला क्या रहे हैं.

असली दोस्त कितना भी नाराज़ हो, पर वो दुश्मनो की लाइन में कभी भी खड़ा नहीं होता..

जिनके पास अपने हैं, वो अपनों से झगड़ते हैं, जिनके पास अपना कोई नहीं, वो अपनों के लिए तरसते हैं

समय और समझ दोनों एक साथ बस क़िस्मत वालों को ही मिलती है. क्योकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है..

इंसान की सबसे बड़ी हार उस वक्त होती है, जब वह सही हो तब भी गलत लोगों के आगे सर झुका देता है..

जब खोने की नौबत आती है ना, तभी पाने की क़ीमत समझ आती है

बुद्धिमान चुप रहते हैं समझदार बोलते हैं और मूर्ख बहस करते हैं

सलाह आदेश नहीं होती, देते समय भी याद रखिये, और लेते समय भी..
परेशान हर कोई है यहाँ, कुछ सच में परेशान हैं, तो कुछ सच से परेशान हैं

जीवन किसी से बंधा नही होता, बंधी होती हैं तो सिर्फ भावनाएँ..

जिन्हें मन में रखिए उनका मन भी रखिए

सोच समझकर कीजिए औरों का अपमान खो देंगे खुद आप ही अपना सम्मान

कोहिनूर से भी अगर कोई चीज कीमती है तो, वो है केवल परिवार..

गुण 36 नहीं बस 4 मिलने चाहिए, सुंदर दिल, साफ नियत, सुंदर व्यवहार, ईमानदारी…

अपने किरदार से महकता है इंसान चरित्र पवित्र करने का इत्र नहीं आता

याद रखना, सपने तुम्हारे हैं..
तो पूरा भी तुम ही करोगे..
न हालात तुम्हारे हिसाब..
से होंगे और न लोग..

चतुर युग चल रहा है इसलिए यह विचार छोड़ दीजिए की बिना स्वार्थ के लोग आपसे रिश्ता रहेंगे…

बड़े सपनों के लिये बड़े त्याग की आवश्यकता होती है

आपका मन शक्तिशाली चीज है जब आप इसे सकारात्मक विचारों से भर देंगे तो आपका जीवन बदलना शुरू हो जाएगा

लौट जाया करो समय निकाल कर उन बूढ़ी जड़ो के पास जिन्होंने तुम्हें पौधे से वृक्ष बनाया हैं

सारा जमाना एक तरफ और कंधे पर बाप का हाथ एक तरफ.

जीवन बहुत छोटा है, इसे गुस्सा, पछतावा, शिकायत और चिंता करने में बर्बाद न करें। हमेशा प्रसन्न और सकारात्मक रहें

भाग्यशाली वो नहीं होते, जिन्हें सबकुछ अच्छा मिलता है, बल्कि वो होते हैं, जिन्हें जो मिलता है, उसे वो अच्छा बना लेते हैं।

दर्द अपमान अस्वीकृति ठोकर और धोखा इंसान को पूरी तरह बदल देते हैं..!

जिस पर अहंकार का साया होता है उसके लिए अपना भी पराया होता है…!!

कान के कच्चे और शंकाग्रस्त लोग, सच्चे सुख में भी दुःख भोगते रहते है.

जीवन किसी से बंधा बँधा नहीं होता बँधी होती है भावनायें आशाएँ उम्मीदें और भरोसा

दो परीक्षाएँ अवश्य पास करना है सुख में विनम्रता की और दुःख में धैर्य की..

जब हृदय निर्मल और जिह्वा पर ‘हरि नाम’ हो, तब मुस्कुराहट भी प्रभु की कृपा का प्रमाण बन जाती है।

भाषा एक ऐसा वस्त्र है जिसको यदि, शालीनता से नहीं पहना तो संपूर्ण व्यक्तित्व ही निर्वस्त्र हो जाता है।

साइकिल और ज़िंदगी, तभी बेहतर चल सकती है, जब चैन हो

ख़ुद को खुश रखने के तरीके खोजों, तकलीफें तो आपको खोज ही रहीं हैं

सत्य का पहला स्वागत विरोध से होता है।

अगर ख़ुद से नहीं हारे, तो जीत निश्चित है

लफ़्ज़ों का इस्तेमाल हिफ़ाज़त से कीजिए, ये परवरिश का बेहतरीन सबूत होते हैं

बेवजह खुश रहिए, वजह बहुत महँगी है

एक शांत और स्थिर दिमाग़, जीवन की हर जंग का ब्रह्मास्त्र है

संघर्ष पिता से सीखे संस्कार माँ से सीखे…!!
बाकी सब कुछ दुनिया सिखा देगी…

कितना कठिन है उस दरवाज़े तक जाने की अभिलाषा रखना जहाँ हमारी प्रतीक्षा में कोई खड़ा नहीं होता.!

हर परिवार में एक व्यक्ति होता है जो गरीबी की जंजीर तोड़ता है, वह व्यक्ति बनें।

किसी पर ज्यादा नाराज होने से बेहतर है की अपने जीवन में उसकी अहमियत कम कर दो

जिस प्रकार बगैर पानी के नदी का कोई अर्थ नही रह जाता उसी प्रकार बगैर मधुरता के संबंधो का भी कोई अर्थ नही।

उम्रभर कमाया पैसा खत्म हो सकता है लेकिन जो दुआएं सेवा करने से मिलेंगी वो कभी खत्म नहीं हो सकती

जी भर के, मीठा बोलिए जनाब, रिश्तों में, शुगर की बिमारी नहीं होती…!!

भाषा शरीर का ऐसा अदृश्य अंग हैं जिसमे इंसान का सब कुछ दिखाई देता है

पसंदिता रिश्तों को सम्भाल कर रखे, ये खो गए तो Google भी ढूँढ नहीं पाएगा

सफलता के लिए सिर्फ़ कल्पना ही नहीं सार्थक कर्म भी जरूरी है सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है सीढ़ियों पर चढ़ना भी जरूरी है

जिस नाम से कटती है सब बाधा वही नाम तो है श्री राधा

ना जोगन हूँ ना रानी हूँ मैं तो बस राधा नाम की दीवानी हूँ

श्री राधा नाम सदा जपिये
अंतसमय मन मे मेरे राधा नाम रहे अंतसमय तन मेरा वृंदावन धाम रहे

दुनिया में सबसे कीमती हमारा परिश्रम है, और जिंदगी में सबसे अच्छा साथी हमारा आत्मविश्वास है।

अपने पास मौजूद तीन शक्तिशाली साधनों को कभी न भूलेः प्रेम, प्रार्थना और क्षमा
Must Read Best 100+ motivational Quotes about success of life in Hindi
Excellent
Thanks you जय श्री राधे
Best quits