नवरात्रि में ज़रूर करें ये काम हर तरह की Problem से मिल जाएगी मुक्ति 

कई बार मेहनत के साथ-साथ भगवान की कृपा भी आवश्यक होती है। तो अगर आपके पास भी अब केवल भगवान की कृपा की कमी है तो आपको बता दें आपकी ये कमी भी पूरी होने वाली है। अब आप सोचेंगे कैसे तो आपको बता दें इस बार के नवरात्रि काल में आप मां का आशीर्वाद पा सकते हैं जिससे आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। तो आइए जानते है अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आपको क्या व कौन से उपाय करने चाहिए।

नवरात्रों में कर्ज से मुक्ति पाएं

नवरात्र में सूर्य डूबने के बाद 21 गुलाब फूल, सवा किलो साबूत लाल मसूर लाल कपड़े में बांधकर माता के सामने रखकर घी का दीपक जलाकर रोजाना 108 बार ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का जाप करें। पूजा समाप्त होने के बाद अपने ऊपर सात बार उतारें व गरीब को दान कर दें। माता से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको अवश्य कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

सुखद दांपत्य

सुखद दांपत्य हेतु नवरात्रि में जपें ये मंत्र नवरात्रि में पूरी श्रद्धा से किसी भी दिन या नवमी तिथि को 108 बार निम्न मंत्र का जाप करें। साथ ही जलती हुई अग्नि कुंड में गाय के घी से आहुतियां दें।

सब नर करहिं परस्पर प्रीति।

चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति ॥

सुयोग्य वर पाने हेतु-

नवरात्रि में उस शिव मंदिर में जाए जहां शिव-पार्वती एक साथ विराजमान हो। फिर गाय के दूध से दोनों का अभिषेक करें और इनका पंचोपचार पूजन (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) करें। पूजन के बाद शिव-पार्वती दोनों का लाल मौली (कलावा) से गठबंधन करके वहीं बैठकर लाल चंदन की माला से नीचे दिए मंत्र का एक हज़ार बार जपें।

मंत्र-

हे गौरी शंकरार्धांगी, यथा त्वं शंकर प्रिया।

तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

सुयोग्य कन्या हेतु-

नवरात्रि काल में अष्टमी-नवमी तिथि को ठीक सूर्योदय के समय शिव मंदिर में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का भोग लगाएं या दूध अभिषेक करें। इसके अलावा निम्न मंत्र का जाप करें।

मंत्र-

ॐ नम: शिवाय

रोज़गार हेतु-

इस नवरात्र में अष्टमी एवं नवमी तिथि के दिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें फिर किसी दुर्गा मंदिर में जाकर माता को लाल रंग की एक चुनरी, जासौन के 21 लाल फूलों की माला पहना दें एवं 11 बत्ती वाला एक दीपक गाय के घी का जला दें।

Navratri Puja | Navratri 2021 | Durga Puja | Navratri Festival Durga Navratri Puja | Navratri 2021 | Durga Puja | Navratri Festival Durga

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. RadheRadheje इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)