Navratri 2025 में शारदीय नवरात्रि की प्रमुख तिथियां | Sharadiya Navratri 2025 Important dates 

शारदीय नवरात्रि 2025 इस साल 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों क पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर सोमवार से 1 अक्टूबर तक मनाए जाएंगे इसके बाद दसवें दिन विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर गुरुवार को है। इसके बाद शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर सोमवार को है, जिसमें लक्ष्मी पूजा होगी। शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि इस साल 22 सितम्बर 2025 को आधी रात में 1:23 बजे से शुरू होगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि 23 सितम्बर 2025 को 2:55 आधी रात को खत्म होगी

1 अक्टूबर तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इसमें 28 सितंबर (षष्ठी) को कात्यायनी माता, 29 सितंबर कालरात्रि माता और रात्रि 11 बजे महा निशा पूजन होगा। 1 अक्टूबर (नवमी) को सिद्धिदात्री माता पूजन, शस्त्र पूजन, हवन और रात्रि 7 बजे से कन्या पूजन होगा। 2 अक्टूबर (गुरुवार) को विजयादशमी के दिन देवी पूजन, शमी पूजन, अपराजिता पूजन होगा।

शारदीय नवरात्रि 2025, इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी माता

माता की सवारी- इस बार हाथी पर माता सवार होकर जाएंगी, जब माता की सवारी हाथी होती है, तो इसे शुभ माना जाता है, रविवार या सोमवार को शुरू होने वाली नवरात्रि में माता हाथी पर सवार होकर आती हैं, इसलिए इस बार पूजा विशेष फलदायी होगी, इस बार माता का प्रस्थान बुधवार को हो रहा है।

Sharadiya Navratri 2025 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का आरंभ घटस्थापना के साथ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है, 2025 में घटस्थापना 22 सितम्बर 2025, सोमवार को की जाएगी, घटस्थापना 22 तारीख को सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक की जा सकती है, इसके अलावा अगर दोपहर को घटस्थापना कर रहे हैं, तो दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक कलश की स्थापना कर सकते हैं।

Must Read शारदीय नवरात्रि 22 September 2025 की कलश स्थापना से पहले घर से निकाल दें ये चीजें

शारदीय नवरात्रि 2025 डेट

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इस वर्ष तृतीया तिथि में वृद्धि हो रही है। जिस वजह से तृतीया तिथि का मान 24 और 25 सितंबर दोनों दिन रहेगा। इसी कारण नवरात्रि में एक दिन की वृद्धि हो रही है

Navratri 2025 में शारदीय नवरात्रि की प्रमुख तिथियां

22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा (शैलपुत्री पूजा)- नवरात्रि का पहला दिन

23 सितंबर 2025 – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजा)- नवरात्रि का दूसरा दिन

24 सितंबर 2025 – तृतीया (चन्द्रघण्टा पूजा)- नवरात्रि का तीसरा दिन 

25 सितंबर 2025 – तृतीया तिथि 

26 सितंबर 2025 – चतुर्थी (कूष्माण्डा पूजा)- नवरात्रि का चौथा दिन

27 सितंबर 2025 – पञ्चमी (स्कन्दमाता पूजा)- नवरात्रि का पांचवा दिन

28 सितंबर 2025 – महाषष्ठी (कात्यायनी पूजा)- नवरात्रि का छठा दिन

29 सितंबर 2025 – महासप्तमी (कालरात्रि पूजा)- नवरात्रि का सातवां दिन

30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी (महागौरी पूजा)- नवरात्रि का आठवां दिन

1 अक्टूबर 2025 – महानवमी (सिद्धिदात्री पूजा)- नवरात्रि का नौवां दिन

2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी

तिथि का बढ़ना शुभ: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र की तिथि बढ़ना शुभ होता है।

मां की सवारी: इस बार नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रही हैं। माता दुर्गा का वाहन गज यानी हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी पर माता का आगमन बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है।

Must Read नवरात्रि में किस दिन हटाएं माता की चौकी, जानें कलश के चावल और नायिरल का क्या करें