वास्तु दोष निवारण उपाए 

आइए जानें वास्तुशास्त्र के अनुसार गृह क्लेश को दूर करने के उपाय…

घर में प्रायः लड़ाई-झगड़े और क्लेश का कारण वास्तु दोष को माना गया है। दरअसल वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश को दूर करने के आसान टिप्स बताए गए हैं। इन टिप्स को अपनाने से घर में सुख-शांति आती है साथ ही साथ गृह क्लेश शीघ्र ही दूर होता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक बताएंगे कि गृह क्लेश को दूर करने के क्या उपाय है…

वैवाहिक जीवन से खुश नहीं हैं तो करें ये उपाय 

न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर इसे किसी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के सामने रखने से पति-पत्नी के बीच का आपसी अनबन दूर होने लगती है।

दांपत्य जीवन बना रहेगा खुशहाल

सुहागिन महिलाओं को माँ गौरी को सिंदूर अर्पित करने के बाद उसमें से थोड़ा सा सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए। इससे माँ गौरी का आशीर्वाद बना रहता है। जिससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। मान्यता । है कि इससे महिला के पति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

पीतल के बर्तन में कपूर जलाएं :

यदि गृह कलेश से परेशान हैं तो यह उपाय करने से लाभ होगा। रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं। यह उपाय करने से गृह कलेश समाप्त होता है और घर में शांति आती है।

हनुमान जी के सामने जलाएं पंचमुखी दीपक :

अगर घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो यह उपाय करें। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा और गृह कलेश दूर होता है

घर में न लगाएँ ऐसी तस्वीरें :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रामायण, महाभारत युद्ध और उल्लू आदि की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरों से घर में नकारात्मकता आती है और गृह कलेश बढ़ता है।

आमने-सामने न लगाएं देवी-देवता की तस्वीरें :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और कलेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इससे घर में लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है।

Must Read ShaniDev श्री शनिदेव जी की साढ़ेसाती से बचने व प्रसन्न करने के सबसे आसान उपाय

घर में न बिखरे हों जूते-चप्पल-:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर में जूते-चप्पल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश बढ़ता है और धन की बर्बादी भी होती है। जूते-चप्पलों को पहनने के बाद हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।

घर में न रखें खराब बिजली के उपकरण-:

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के हर कोने में बिजली की के व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब लगे रहना अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में नहीं रखना चाहिए। बिजली के खराब उपकरण के कारण ग्रह कलेश और तनाव बढ़ सकता है।

इसके अलावा गृह क्लेश निवारण के कुछ सटीक उपाय :

गृह क्लेश निवारण के उपाय के तौर पर पत्नी को प्रसन्न करने के लिए पति शुक्रवार के दिन उन्हें सुंदर सुगंधित पुष्प या इत्र भेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन चांदी की कटोरी में से दही शक्कर लेकर पत्नी को खिलाएं।

घर से नकारात्मक उर्जा को निकालने के लिए घर की महिलाओं को चाहिए कि वो सूर्योदय से पहले घर में झाडू लगाकर कचड़े को घर के बाहर फेंके। रोटी बनाते वक्त पहली रोटी गाय व आखिरी कुत्ते की निकालें और रोजाना उन्हें खिलाने से गृह क्लेश समाप्त होते है।

घर के उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण को साफ़ रखें वहां गन्दी वस्तुएं भूलकर भी न रखें।

Must Read Tulsi Mala तुलसी माला धारण करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘